Kaushal Sharma April 10, 2022
Pradhan mantri Vaya Vandana Yojana 2022

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana -आपको एक ऐसे स्कीम के वारे बताएँगे जिसमे न ही सिर्फ रिटर्न अच्छे मिलेंगे बल्कि हमारा रिटायरमेंट भी सिक्युर होगा। हमारी सरकार ने हमेशा से ही सीनियर सिटिज़न की आय को बड़ाबा दिया है। इसके लिए समय समय पर वो ऐसी स्कीम लाती रहती है जिससे उनके रिटायरमेंट के बाद एक रेगुलर इंकम सोर्स मिलता रहे।

तो हम आपको भारत सरकार की एक बहुत ही पोपुलर स्कीम के वारे मे विस्तार से बताएँगे तो वो है, प्रधान मंत्री वया वंदना योजना यानी PMVVY। ये योजना सीनियर सिटिज़न के लिए बहुत ही बेहतर स्कीम है।

प्रधान मंत्री वय बंदना योजना क्या है?

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana सरकार द्वारा चलाई जा रही सीनियर सिटिज़न के लिए चलाई जाने वाली स्कीम है। इस स्कीम को सरकार ने 2017 मे सुरू की थी। इस स्कीम को LIC के द्वारा regulate किया जाता है। इसीलिए ये स्कीम काफी secure और safe भी है।

जब स्कीम को सुरू किया गया था तब ये स्कीम सिर्फ 31 मार्च 2020 तक ही लोगो के लिए थी। लेकिन अब इसका पीरियड 31 मार्च 2023 तक के लिए बड़ा दिया गया है। लेकिन जिस तरह से ये स्कीम लोगों मे पोपुलर हो रही है तो सायद इसे और भी आगे बड़ाया जा सकता है।

परिपक्वता अवधि (Maturity Period)?

प्रधान मंत्री वय बंदना योजना का Maturity Period है 10 वर्ष का। इसमे निवेश करने से लेकर 10 सालों तक एक Fix Income मिलती रहेगी। और 10 साल बाद निवेश किया हुआ पैसा भी बापस मिल जाता है।

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana की ब्याज दर (Interest Rate of PMVVY)?

प्रधान मंत्री वय बंदना योजना मे अभी इंटरेस्ट रेट मिल रहा है 7.4% का। हालांकि जब इस स्कीम की सुरुयात हुई थी तब इसमे interest rate था 8% का। लेकिन इकॉनमी की गिरावट की वजह से इसका interest Rate कम हो कर 7.4% पर आ गया है।

इस योजना मे ब्याज को लेकर थोड़ी सी बातें और साफ कर देते हैं। अगर हम इसमे Monthly Pension को सिलैक्ट करते हैं। यानी हम चाहते हैं की हमे हर महीने पेंशन मिलती रहे तो इस पर हमे 7.4% का ब्याज मिलेगा। लेकिन वहीं पर इसे हम Annually Pension का विकल्प लेते हैं, यानि की हम चाहते हैं की हमे सालाना पेंशन मिलती रहे तो इस पर हमे 7.66% का ब्याज मिलेगा। तो इसमे हम अपने सुबिधा के अनुसार पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं।

प्रधान मंत्री वय बंदना योजना मे टैक्स छुट की सुबिधा (TAX Benefits)?

तो आपको बता दें की इस स्कीम मे जो भी पेंशन मिलती है वो पूर्णरूप से Taxable होती है, लेकिन ये टैक्स पूर्ण रूप से हमारे टैक्स स्लैब पर depend करता है। अगर हमारी इंकम सालाना 5 लाख रुपए तक है तो इस पर हमे कोई भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा।

इस स्कीम मे कोई भी TDS भी नहीं कटता है। लेकिन जो इंटरेस्ट हमे इसमे मिलता है वो हमारे आय मे जुड़ जाता है और इंकम टैक्स स्लैब के अनुसार हमे टैक्स देना पड़ता है।

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana लोन की सुबिधा (Loan Facility) ?

इस स्कीम मे इनवेस्टमेंट के हिसाब से लोन भी मिल जाता है। तो इस स्कीम मे हम जितना भी निवेश करते हैं उसका हमे 75% तक का लोन मिल जाता है।
जैसे मान लो हमने इस स्कीम मे 10 लाख रुपये निवेश किए हैं। तो इसका मतलब है 7.5 लाख रुपयों तक हमे लोन मिल सकता है।

पेंशन किस तरीके से और कितनी मिलती है। (Pension Caclulation) ?

इसमे हमे पेंशन के लिए 4 ऑप्शन मिलते हैं। एक है

  • मासिक (Monthly)
  • तिमाही (Quarterly)
  • छमाही (Half Yearly)
  • वार्षिक (Yearly)

तो इसमे से हम अपने सुबिधा के अनुसार विकल्प सिलैक्ट कर सकते हैं। लेकिन यहाँ पर ध्यान देने वाली बात यह है की जो भी ऑप्शन हमने एक बार सिलैक्ट कर लिया है, उसको हम दुबारा से बदल नहीं कर पाएंगे।

जैसे हमने पहले महीने monthly option को सिलैक्ट किया है और एक दो साल के बाद हम चाहते हैं की हमे Yearly पेंशन मिले तो ये संभव नही होगा। इसलिए हमेशा पेंशन का ऑप्शन सोच समझ कर ही सिलैक्ट करना चाहिए। क्योकि इसी के अनुसार हमारा पेंशन Amount फ़ाइनल हो जाता है।

जैसे 1000 रु. की मासिक पेंशन 10 सालों तक चाहिए तो इसके लिए हमे 1,62,162 रु. जमा करने होंगे। और वहीं पर हमे 12000 रु. की वार्षिक पेंशन चाहिए तो इसके लिए हमे 1,56,658 रु. देने होंगे।
तो हमे जो भी Amount की पेंशन चाहिए उसके अनुसार हमे Investment एक ही बार मे करनी होगी।
इसमे हम अधिकतम 15 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं। इसका मतलब है की हमे अधिकतम 9250 की पेंशन मिल सकती है।

अभी आपको एक चार्ट दिखाई दे रहा है जिसमे देख सकते हैं की हमे जितनी भी पेंशन चाहिए उसके अनुसार हमे कितना नेवेश करना होगा।

Pradhan Mantri Vaya Vandana Pension Scheme 2022

जैसे मान लो हमे quarterly पेंशन चाहिए तो इसके लिए मिनिमम 3000 रु. की पेंशन ले सकते हैं। तो इसके लिए हमे 1,61,074 रु. जमा करने होंगे। और अधिकतम quarterly पेंशन 27,750 रु. लेने के लिए हमे 14,89,933 रु. जमा करने होंगे।

कौन निवेश कर सकता है (Eligibility)?

इस योजना मे कोई भी भारतीय जिसकी उम्र 60 या 60 साल से ज्यादा है वो इस स्कीम मे निवेश कर सकता है। क्योकि ये स्कीम बरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए सुरू की गई थी।

Joint Account की सुबिधा

इस स्कीम मे Joint Account की भी फैसिलिटी है। यानि अगर पति और पत्नी दोनों मिलकर इस अकाउंट को Open करते हैं तो दोनों मिलकर इसमे 15, 15 लाख रु. जमा कर सकते हैं। जिससे निवेश करने की लिमिट बड़ जाएगी यानी 30 लाख रु. तक हो जाएगी तो इस केश मे 9250 की मैक्सिमम monthly पेंशन अब 18,500 तक की हो जाएगी।

प्रधान मंत्री वाया वंदना योजना मे निवेश कैसे करें? (How to Investment)?

इस स्कीम मे हम दो तरीके से निवेश कर सकते हैं।
ऑनलाइन (Online) – यानी हम LIC के official वैबसाइट से निवेश कर सकते हैं।

ऑफलाइन (Offline)- ऑफलाइन निवेश करना चाहते हैं तो नजदीकी की LIC के ब्रांच मे जाकर निवेश कर सकते हैं या फिर किसी भी LIC के एजेंट के माध्यम से भी इसे खरीद कर सकते हैं।

Pre-Mature Withdrawal

बैसे तो इस योजना मे निवेश किया गया पैसा 10 सालों के लिए lock कर दिया जाता है। लेकिन कुछ कंडिशन मे हम Pre Mature Withdrawal कर सकते हैं जैसे अकाउंट होल्डर या फिर उनके पार्टनर को कोई गंभीर बीमारी हो जाती है तो इसमे से पैसे निकाले जा सकते हैं।
लेकिन यहाँ पर पूरा पैसा नही दिया जाता है। जमा किए गए पैसे पर हमे 2% की penalty लगती है। यानी कि हमे 98% amount ही वापस दिया जाता है।
इसी के साथ मे अगर अकाउंट होल्डर कि अचानक मृत्यु हो जाती है तो उनके नॉमिनी को पूरा पैसा ब्याज सहित लौटा दिया जाता है।

तो अगर आप अपना रिटाइरमेंट सुरक्षित करना चाहते हैं तो इसमे आप जरूर निवेश कर सकते हैं।
उम्मीद है प्रधान मंत्री वय वंदना योजना पूरी तरह से आपको समझ मे आ गई होगी ।

इस ब्लॉग का विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें-

Read Also

Leave a comment.

Your email address will not be published. Required fields are marked*