FD पर मिलेगा 9% से अधिक ब्याज, सिर्फ 15 दिन के लिए मिल रहा है स्पेशल ऑफर, जल्द उठाएं फायदा

Written By

Kaushal Sharma

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की Fixed Deposit पर ब्याज 50 बेसिस प्वाइंट से 226 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा दिया है।

नई दरें 6 दिसंबर से लागू हो चुकी हैं। साथ ही बैंक 15 दिनों के लिए एक खास प्रमोशनल ऑफर 5 साल की FD पर दे रहा है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक में मैच्योर होने वाली FD ग्राहकों को दे रहा है।

5 साल की FD में सबसे ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। 20 दिसंबर तक वैलिड ऑफर में आम जनता के लिए 9.01 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 9.26 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। 

7 दिन से 14 दिन की FD पर आम जनता के लिए 4.00% और सीनियर सिटीजन के लिए 4.50%  वहीं 15 दिन से 45 दिन की FD पर आम जनता के लिए 4.25 %  सीनियर सिटीजन के लिए 4.75% का ब्याज मिलेगा।  

9 महीने से अधिक से 1 साल से कम की FD पर आम जनता को 6.00 % व  सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 % का ब्याज मिलेगा।  

1 साल से अधिक व 2 साल तक की FD पर आम जनता को 8.01% और सीनियर सिटीजन को 8.51% का ब्याज मिलेगा।  

2 साल से अधिक व 998 दिन तक की FD पर आम जनता को 7.51% और सीनियर सिटीजन को 8.01% का ब्याज मिलेगा।  

999 दिन की FD पर आम जनता के लिए 8.51% व सीनियर सिटीजन के लिए 8.76% का ब्याज मिलेगा।  

3 साल से अधिक व 5 साल से कम की एफ़डी पर आम जनता के लिए 6.75 % सीनियर सिटीजन के लिए 7.25% ब्याज मिलेगा।  

5 साल की FD पर आम जनता को 9.01% और  सीनियर सिटीजन के लिए 9.26% का ब्याज मिलेगा। 

5 साल से लेकर 10 साल तक की FD पर आम जनता के लिए 6.00 % और सीनियर सिटीजन के लिए 6.50% का ब्याज मिलेगा।