Kaushal Sharma April 7, 2021
1 साल की FD

आप देख रहें है की दिन पर दिन आजकल सविंग स्कीम की ब्याज दरें कम होती जा रही हैं। खासकर फ़िक्स्ड डिपॉज़िट पर, जिसको सबसे ज्यादा लोग बैंक मे करवाते हैं। पहले 7-8 साल मे FD पर पैसा दोगुना हो जाता था। लेकिन अब ये 11 – 12 सालों मे दो गुना हो पाता है। इसीलिए लोग अब कम ब्याज के मिलने से अपने पैसे को लंबे समय के लिए Fixed Deposit मे निवेश करके नहीं रखना चाहते। वो अब 1 दो या 5 सालों के लिए ही FD करवाते हैं खासकर 1 साल की FD .

अगर आप भी बैंक मे 1 साल की अबधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट कराने की सोच रहे हैं तो मै आपको बताऊंगा की ऐसी कौनसी Banks हैं जहां पर आपको ‘1 साल की FD’ करने पर अच्छा ब्याज मिल सकता है।

भविष्य के लिए पैसे जोड़ने के लिए “फिक्स्ड डिपॉजिट” यानी फिक्स्ड डिपॉजिट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अभी हमने बताया था की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें दिन पर दिन घटती जा रही हैं। लेकिन अभी भी कुछ बैंक ऐसे हैं, जो अच्छे रिटर्न की पेशकश कर रहे हैं जहां पर कम समय की FD पर भी अच्छा Return मिल जाता है। तो कौन कौन सी वो बैंक है आइये जान लेते है एक एक करके-

RBL Bank

अगर आप RBL बैंक में 1 साल की FD कराते हैं तो इस पर आपको 6.50 फीसदी सालाना का ब्याज मिलता है। वही अगर आप सीनियर सिटीजन के श्रेणी मे आते है तब आपको यह ब्याज दर 7 फीसदी सालाना की मिलेगी। यानि अगर आप इसमे 1 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट एक साल के लिए करवाते हैं तब आपको 6.5% के interest से टोटल 10,6660 रुपये मिलेंगे। 6,6660 रुपये इसमे आपको ब्याज के मिलेंगे। ही आप अगर सीनियर सिटिज़न हो तब आपको 1 लाख की FD पर 7% के interest से 1,07,186 रुपये मिलेंगे।

IndusInd Bank

अगर आप IndusInd बैंक में 1 साल की FD कराते हैं तो इस बैंक मे भी आपको 6.50 फीसदी सालाना का ब्याज मिलता है। वही अगर आप सीनियर सिटीजन के श्रेणी मे यह ब्याज दर 7 फीसदी सालाना की मिलेगी। यानि अगर आप इसमे 1 लाख रुपये की FD एक साल के लिए करवाते हैं तब आपको 6.5% के interest से टोटल 10,6660 रुपये मिलेंगे। 6,6660 रुपये इसमे आपको ब्याज के मिलेंगे। वही आप अगर सीनियर सिटिज़न हो तब आपको 1 लाख की FD पर 7% के interest से 1,07,186 रुपये मिलेंगे।

Yes Bank

अगर आप इस बैंक मे 1 साल की FD करवाते है तब आपको Generally 6.25% सालाना का ब्याज मिलेगा। और अगर आपकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है यानि आप सीनियर सिटिज़न हो तब आपको .5% ज्यादा का ब्याज यानि की 6.75% का ब्याज मिलेगा। तो अगर आप इसमे 1 लाख रुपये की FD एक साल के लिए करवाते हैं तब आपको 6.25% के interest से टोटल 10,6398 रुपये मिलेंगे। 6,398 रुपये इसमे आपको ब्याज के मिलेंगे। तो 1 लाख रुपये की FD एक साल के लिए करवाते हैं तब आपको 6.75% के interest से टोटल 10,6923 रुपये मिलेंगे। 6923 रुपये इसमे आपको ब्याज के मिलेंगे।

DCB Bank

अब जान लेते हैं अगली बैंक के वारे मे तो वो है DCB बैंक जिसका Full form पहले Development Co-operative Bank था। लेकिन अब इसका नाम Development Credit Bank हो गया है। जिसे सॉर्ट मे DCB के नाम से जानते है। अगर आप इस बैंक मे 1 साल के लिए एफ़डी करवाते हैं तब जनरल लोगों को इसमे 6.05% का इंटरेस्ट मिलेगा और सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 6.55 फीसदी है। तो 1 लाख रुपये की FD पर इसमे आपको 6.05% के interest से टोटल 10,6189 रुपये मिलेंगे। 6189 रुपये इसमे आपको ब्याज के मिलेंगे। और सीनियर सिटिज़न को यह Amount 6.55% से टोटल 106,713 रुपये का मिलेगा। 6,713 रु. ब्याज के मिलेंगे।

Bandhan Bank

अगर आप Bandhan Bank मे 1 साल की FD कराते है तो इसमे आपको 5.75% का ब्याज मिलेगा और वहीं सीनियर सिटिज़न को यह ब्याज 6.5% का मिलेगा। तो 1 लाख रुपये की FD एक साल के लिए करवाते हैं तब आपको 5.75% के Interest से टोटल 10,5875 रुपये मिलेंगे। 5,875 रुपये इसमे आपको ब्याज के मिलेंगे। वही आप अगर सीनियर सिटिज़न हो तब आपको 1 लाख की FD पर 6.5% के interest से 1,6,660 रुपये मिलेंगे। 6660 Rs. इसमे आपको ब्याज के मिले।

Karur Vysya Bank

अगर आप इस बैंक मे 1 साल की FD कराते है तो इसमे आपको 5.50% का ब्याज मिलेगा और वहीं सीनियर सिटिज़न को यह ब्याज 6% का मिलेगा। तो 1 लाख रुपये की FD एक साल के लिए करवाते हैं तब आपको 5.50% के Interest से टोटल 10,5614 रुपये मिलेंगे। 5,614 रुपये इसमे आपको ब्याज के मिलेंगे। वही आप अगर सीनियर सिटिज़न हो तब आपको 1 लाख की FD पर 6% के interest से 1,6,136 रुपये मिलेंगे। 6136 Rs. इसमे आपको ब्याज के मिले।

संबधित लेख का विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें –

Read Also

Leave a comment.

Your email address will not be published. Required fields are marked*