Kaushal Sharma August 12, 2021
e-RUPI in Hindi

अभी हाल ही मे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त को कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस भुगतान के नए टूल के रूप में ई-रुपी (e-RUPI) का शुभारंभ किया यानी E RUPI Digital payment Solution जारी किया गया है। इसके तहद भारत मे अब डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और अधिक मजबूती मिलेगी। इसके तहद अब ई – वाउचर की सुबिधा कुछ सेवाओं के लिए सीधे फोन पर QR कोड या SMS के जरिये मिलेगी।

यानी अब आपको सरकार जो भी सुबीधाए देगी उसके लिए अब वो आपको पैसे न देकर एक वाउचर देगी जो की QR Code या SMS के रूप मे होगा, आप इस वाउचर का उपयोग सिर्फ उसी सुभीधा के लिए कर सकते हैं जिस सुबिधा के लिए उसे Generate किया गया है।


Highlights:

  • क्या है ये e-RUPI?
  • कैसे काम करती है ये?
  • और कहाँ पर बनेगा ये।
  • क्या फायदे है इस E RUPI के ?

e-Rupi क्या है (What is e-RUPI)?

ये एक प्रकार का “एलेक्ट्रोनिक वाउचर बेस सिस्टम” (Electronic Voucher Base System) है। ये एक तरह का UPI का ही advance वर्शन हैं। इसको Develop किया है NPCI ने यानी (National Payment Corporation of India) ने। इसके अंतर्गत UPI, Rupey Card, BHIM इत्यादि भी आते है। इन सबको भी इसी NPCI ने ही Develop किए थे।

देश मे जो भी पैसों का लेनदेल Digitally रूप मे होता है उसको ये NPCI ही कंट्रोल करती है। UPI, Rupey card और भीम के अलावा अब ये e-Rupi भी इसी NPCI के अंतर्गत ही आती हैं, यही इनको कंट्रोल करता है इसीलिए NCPI को इन सभी सेवाओं का umbrella भी कहते हैं।

कैसे काम करता है e-RUPI (How Does e-RUPI Work)?

अभी हमने बताया था की सरकार समय समय पर कुछ सुभीधाओ का लाभ अलग अलग क्षेत्रों के लोगों को देती है। जैसे गरीब बच्चों को किताब खरीदने की सुबिधा, किसी संस्था को sanitizer या मास्क बाटने की सुबिधा, गर्भवती माताओ के लिए सुबिधा, जनधन के लिए सुबिधा, इसी तरह से और भी कई सुबीधाए हैं जिनके लिए सरकार पैसे देती है।

अभी किसानो के लिए सरकार किसान सम्मान निधि की सुबिधा दे रही है। इसमे किसान के खाते मे एक निश्चित पैसा सारकार समय समय पर डाल देती है। सरकार ये पैसा किसलिए डालती है जिससे किसान उस पैसे से खाद व बीज इत्यादि खरीद सके।

लेकिन अभी क्या होता है, जैसे ही लाभार्थी के खाते मे पैसा आता है वो उस पैसे से कुछ और अनावश्यक वस्तुएं खरीद लेता है। तो अभी ये पता ही नहीं चलता की दिया गया पैसा का क्या उपयोग हो रहा है। क्योकि अभी सरकार की सुबीधाओं का पैसा सीधे उनके खाते मे आ जाता है। उसे वो cash के रूप मे उपयोग कर लेते हैं।

तो अब सरकार ने ये e-Rupi सुबीधा देनी सुरू की है जिसमे अब वो आपको पैसे न देकर एक वाउचर देगी जो की QR Code या SMS के रूप मे होगा, आप इस वाउचर का उपयोग सिर्फ उसी सुबिधा के लिए कर सकते हैं जिस सुबिधा के लिए उसे Generate किया गया है।

जैसे अब किसान के मोबाइल पर QR कोड या SMS के रूप मे एक वाउचर आ जाएगा खाद व बीज खरीदने के लिए। अब अगर किसान चाहे की इस वाउचर का उपयोग कहीं और जगह किनही और वस्तुओं को खरीदने के लिए कर ले तो वो अब नहीं कर पाएगा, क्योकि वो वाउचर सिर्फ खाद या बीज के लिए ही Generate किया गया है। ये वाउचर किसी और काम के लिए अब use कर ही नहीं पाएंगे। इस तरह से सरकार की सुबिधा का पूरे पैसा का सही से सद-उपयोग अब हो पाएगा।

E RUPI बनेगा कैसे

ये e rupi को बैंक बनाएँगी। अभी करीब 8 banks मे e-Rupi बनाने की सुबिधा है। जिसमे SBI, HDFC, Axsis Bank, ICICI, Bank of Baroda, Indusind Bank, PNB और Canera bank इत्यादि मे ये सुबिधा है । आगे चलकर और भी पब्लिक, और प्राइवेट बैंक इससे जुड़ती जाएंगी।

मान लो किसी बच्चे को बहुत अच्छे मार्क्स आए है, अब सरकार उसे 10,000 रुपये की Scholarship देना चाहती है जिससे वह आगे की पड़ाई कर सके या फिर किताबे इत्यादि खरीद ले तो सरकार इन बैंक को बोलेगी की आप 10 हजार रुपये इस बच्चे के खाते मे डाल दो scholarship के रूप मे।

तो बैंक क्या करेगी ये 10 हजार रु. उसके मोबाइल मे QR Code और SMS के वाउचर के रूप मे ट्रान्सफर कर देगी। अब अगर बच्चा चाहे की इन 10 हजार मे से 5 हजार रु. हम किसी दूसरे काम मे स्तेमाल कर लें तो अब वो ऐसा नहीं कर पाएगा। क्योकि ये QR code इस तरह का होगा की कही और जगह स्तेमाल ही नहीं हो पाएगा। यानि अब आपको पूरा का पूरा 10 हजार रु. का स्तेमाल उसी काम के लिए करना होगा।

अब इस e-Rupi के लिए अब न तो इंटरनेट की जरूरत पड़ेगी और न ही स्मार्ट फोन की। अगर आपके पास नॉर्मल फोन भी है तब भी आप इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।

e-Rupi के फायदे (Benefits of e-RUPI)

  • सरकार को अब ये पा चल जाया करेगा की की जिस लाभ के लिए particular व्यक्ती को पैसा दिया था उसका लाभ उसने लिया की नहीं लिया। यानी उसको ट्रैक किया जा सकता है।
  • दूसरा प्राइवसी, privacy बहुत है इस e rupi से, यानि जिस काम के लिए आपको वाउचर मिला है उस जगह पर आपको यह वाउचर दिखा देना है बस। न आप से नाम पूछा जा रहा है और न ही आपका एड्रैस।
  • E-RUPI से सिर्फ सरकारी ही नहीं गैर सरकारी संस्थाओ को भी लाभ शिक्षा के क्षेत्र मे मेडिकल के क्षेत्र मे मिलेगा।
  • ई रूपी (e Rupi) के जरिये सभी योजनाओ का क्रियान्वयन बिना किसी लीकेज के हो सकेगा।

तो बहुत अच्छा कदम है सरकार द्वारा e-Rupi की सेवा सुरू करना इससे अब पूरा का पूरा लाभ मिल सकेगा सरकारी सुबीधाओं का।

Video of e- RUPI

Read Also

1 thought on “e-RUPI क्या है ?, कैसे काम करता है, और इसके लाभ क्या हैं?

Leave a comment.

Your email address will not be published. Required fields are marked*